आप सभी ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ’गजनी’ देखी ही होगी। इस फिल्म में आमिर खान को एक विचित्र बीमारी से पीड़ित दिखाया गया है। एक ऐसी बीमारी होती है जिससे वह अपने साथ घटित सभी घटनाओं और बातों को भूल जाते हैं और दिमाग पर काफी जोर देने पर उन्हें चीजें बड़ी मुश्किल से याद आती है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो असली जिंदगी का गजनी फिल्म का संजय सिंघानिया यानी कि आमिर खान है।
ताइवान में रहने वाला यह ऐसा व्यक्ति है जो केवल 5 मिनट पहले घटी चीजों को भूल जाता है।
इस व्यक्ति का नाम चेन होंगजी है।
17 वर्ष की उम्र में एक मोटर दुर्घटना का शिकार हो जाने से चेन के दिमाग पर गहरी चोट आई थी। चोट लगने के कुछ ही समय बाद वह शारिरिक तौर से तो बिल्कुल ठीक हो गए लेकिन दिमाग में लगी चोट ने उनके लिए दिक्कत खड़ी कर दी। अब हाल यह है कि उन्हें केवल 5 मिनट पहले की ही चीजें याद रहती है। बहुत से लोग उन्हें गजनी कहते हैं।
दुर्घटना के बाद उनको भूलने की बीमारी हो गई। कई उपचारों के बाद जब इसका कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने एक डायरी में सब कुछ लिखना शुरू कर दिया। इस पर अनेक वस्तुओंए घटनाओं और व्यक्तियों का विवरण लिखते हैं। होंग्जी को पढ़ाई.लिखाई के लिए बहुत ही दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। उसे अपनी ही लिखावट को फिर से समझने के लिए फोनेटिक स्क्रिप्ट की आवश्यकता पड़ती है। वह स्वयं से मिलने वाले लोगों का चेहरा तथा नाम तक याद नहीं रख पाता। चेंग अपनी 60 वर्षीय मां के साथ रहता है और उसे रोज समझाता है कि वह अभी 17 साल का है।
👉 जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए 🙏
Tags
Ajab Gajab