इन चीजों को लेकर सालों से रिसर्च किया जा रहा है लेकिन वैज्ञानिक अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे है। इनको लेकर लोगों में कई प्रकार की कहानियां भी प्रचलित है। जिसमें इन रहस्यमी चीजों को लेकर अलग अलग दावा किया जाता है। इस कड़ी में आज आपको ऐसी गुफाओं के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों से भरी बताई जाती है। हम बात कर रहे है वियतनाम की गुफाओं की। ये गुफाएं दुनियाभर में काफी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इनके अंदर से डरावनी आवाज आती है।
वियतनाम की इस गुुफा के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है। इस गुफा के अंदर से बहुत ही डरावनी आवाजें आती है, जिनको सुनकर लोग कांप जाते है। इन डरावनी आवाजों के कारण लोग इन गुफाओं से दूर ही रहना चाहते हैं । एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गुफा का नाम हैंग सोन डंग है। यह 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची नौ किलोमीटर लंबी है। हैरानी की बात यह है की इस गुफा के अंदर पेड़ और पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदियों तक मौजूद है।
इस गुफा को पहली बार साल 2013 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गुफा में हर साल सिर्फ 250 से 300 लोगों को ही जाने की इजाजत है। खबरों के अनुसार, साल 1991 में हो खानाह नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने इसको खोजा था। ऐसा कहा जाता है कि गुफा में पानी और भयंकर गर्जना के कारण कोई भी अंदर नहीं जाना चाहता।
इस के अंदर जाने के लिए महीनों तक ट्रेनिंग लेनी पड़ती और लाखों रुपए खर्च करने पड़ते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गुफा के अंदर जाने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट लगभग दो लाख रुपये है। गुफा में आने वाले पर्यटकों को पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें कम से कम 10 किमी चलना और छह बार चट्टान पर चढ़ना सिखाया जाता है। जब ये पाया जाता है की यह वेयक्ति ट्रैनिंग में सफल है तभी उसे गुफा में ले जाया जाता है
जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए
1 टिप्पणियाँ
amazing information 🙂
जवाब देंहटाएं