दुनिया के अजीबो गरीब इनसान जिनके पास है खतरनाक शक्तियां | people of the world who have dangerous powers

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुनिया के अजीबो गरीब इनसान जिनके पास है खतरनाक शक्तियां | people of the world who have dangerous powers


इस दुनिया में हर कोई एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। 
कुछ लोग शक्ल सूरत से अलग होते हैं तो कई लोग अपनी हरकतों से अलग होते हैं। 
वहीं कुछ लोगों को कुदरत सबसे अलग बना कर जन्म देती है। 
आज आप ऐसे ही दुनिया में मौजूद आजीबो गरीब लोगों के बारे में जानोगे। 


राज मोहन नायर (इलेक्ट्रिक मैन) 
हर कोई बिजली का इस्तेमाल करता है लेकिन किसी मे इतनी हिम्मत नही होती की वह बिजली के नंगे तारों को हाथ लगा सके। 
बिजली के नंगे तारों को हाथ लगाने से किसी भी इंसान की जान जा सकती है। 
लेकिन हमारे देश भारत के राज मोहन नायर जी हैं जो 500 वोल्ट कि बिजली को अपने शरीर पर आसानी से झेल सकते हैं। 
राज मोहन नायर अपने शरीर से बिजली को गुज़ारते हुए बल्ब और पंखे भी चला सकते हैं। इसी वजह से दुनिया उन्हें इलेक्ट्रिक मैन के नाम से जानती है। 


डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ (रब्बर मैन) 
अमेरिका के रहने वाले डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ दुनिया में मौजूद वो इंसान हैं जो अपने शरीर को जैसा चाहें वैसा मोड़ सकते हैं, कुदरत ने इन्हें एक अलग ही सुपर पॉवर से नवाज़ा है, जिसकी मदद से यह अपने शरीर को बिल्कुल रब्बर की तरह मरोड़ सकते हैं। इसी लिए दुनिया इन्हें रब्बर मैन के नाम से जानती है। 


टीम क्रिडलैंड (टोर्चेर किंग) 
हर किसी को दर्द का अहसास होता है। 
कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हे दूसरों के भी दर्द का ऐसा अहसास होता है जैसे वह सब उनके साथ ही हुआ हो। 
लेकिन टीम क्रिडलैंड ek ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दर्द का बिल्कुल अहसास नही होता। टीम क्रिडलैंड लोहे कि नुकीले तारों को अपने मुँह के आर पार कर लेते हैं, कई वैज्ञानिकों ने इस पर शोध भी किया की आखिर क्यों इन्हे दर्द नही होता फिर भी इसके पीछे कि वजह सामने नही आ सकी है। इन्होंने कई सारे शो मे भी लोगों के सामने ऐसा कर के दिखाया है। 


केविन रिचर्डसन 
जंगली और आदमखोर जानवरों को सामने देख कर अच्छे अच्छों कि हालत खराब हो जाती है, कोई भी जंगली जानवरों के करीब ही नही जाना चाहेगा। लेकिन साउथ अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास एक अलग ही पॉवर है जिसकी वजह से वह खतरनाक से खतरनाक जानवरों जैसे की भेड़िये, चिता, शेर, के पास जाकर उनसे बाते करने और खेलने का हुनर रखते हैं। 
वह बड़े ही आसानी से जानवरों को काबू कर लेते है। 


राधा कृष्ण वेलु
मलेशिया के रहने वाले राधा कृष्ण वेलु के पास बहुत ही जबरदस्त शक्ति है। दरअसल इन कि सारी शक्तियाँ इनके दातों मे हैं। 
दांतों कि इस जबरदस्त शक्ति से वो पूरी ट्रेन को खींच सकते हैं। 
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड के मुताबिक राधा कृष्ण वेलु ने साल 2008 मे 260 टन वज़नी एक ट्रेन को 13 फिट दूरी तक सिर्फ अपने दांतों से खींच चुके हैं। अपने जबरदस्त दांतों कि वजह से यह कई सारे रिकॉर्ड बना चुके हैं। 


कलाडियो पिंटो
इनके पास एक अलग तरह का हुनर है। यह अपनी आँखों को पूरी तरह बाहेर निकाल सकते हैं। यह अपनी आँखों को 4 CM तक बाहेर निकाल लेते हैं। बहुत कम ही लोग ऐसा कर सकते हैं। 


लियु थो लिन 
हॉलीवुड कि एक फिल्म जिसका नाम X-Man है। उस फिल्म मे आपने एक इंसान को देखा होगा जो लोहे से बनी चीजों को तोड़ मरोड़ सकता है और कारों को अपने शरीर मे मौजूद किसी अजीब शक्ति से काबू कर सकता है। 
इसी तरह रियल लाइफ मे भी एक व्यक्ति है जो ऐसा कर सकते हैं। मलेशिया मे रहने वाले 70 साल के लियु थो लिन के पास भी कुछ इसी तरह कि शक्तियाँ हैं। इन शक्तियों से वह किसी भी मेटल को अपनी तरफ खींच सकते है। 
अपनी इन शक्तियों से वह कारों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 



डेनियल टेमेट
किसी भी इंसान का दिमाग कितना तेज़ हो सकता है इसका अंदाज़ा लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन दुनिया मे मौजूद डेनियल टेमेट का दिमाग फिल्हाल सबसे तेज़ है, क्यों कि उन्होंने कुछ ही सेकंड मे बहुत ही मुश्किल और भारी भरकम mathamatical equation को सुलझा चुके हैं। जिस वजह से इन्हे सुपर हीरो के नाम से जाना जाता है। 

जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ