दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल जिसमे गई कई खिलाड़ियों की जान | 10 most dangerous games in the world, in which many players lost their lives

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल जिसमे गई कई खिलाड़ियों की जान | 10 most dangerous games in the world, in which many players lost their lives

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल जिसमे गई कई खिलाड़ियों की जान | 10 most dangerous games in the world, in which many players lost their lives
अच्छी सेहत और दंदरुस्ती के लिए Exercise के अलावा खेल कूद भी बहोत अहमियत रखते है। 

खेल कूद करने से शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है, लेकिन हमारी दुनिया में बहोत से ऐसे सरफिरे लोग मौजूद हैं जिन्हे ना तो पैसों से मतलब है और ना ही वह अपनी जान की परवाह करते हैं उन्हें तो बस अपने नाम के आगे खतरों के खिलाड़ी लिखवाना पसंद होता है । 


आज आप जानोगे  10 ऐसे खेलों के बारे में जिसे खेलते समय कई खिलाड़ियों ने अपनी जान तक गँवा दी है, 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
बुलफिगटिंग (Bullfighting) 

बुलफिगटिंग को दुनिया का सबसे खतरनाक खेल माना जाता है क्यों की इस खेल को शुरू करने से पहले सांड को शराब पिलाई जाती है, 

इसके बाद सांड के शरीर पर चाकू या किसी और हथियार से घाव दिए जाते है , 

शराब के नशे और ज़ख्मो की वजह से सांड अपनी सूझ बूझ पूरी तरह खो देता है, वो बिलकुल पागलपन के करीब पहुंच जाता है, 

उसके बाद खिलाड़ी सांड के सामने मैदान में उसका मुकाबला करने उतर जाता है, खिलाडी कई तरह से सांड को परेशान करने की कोशिश करता है जिससे सांड उस खिलाड़ी पर हमला करने लगता है,

कई बार देखा गया है की इस खेल के दौरान खिलाड़ी की मौत तक हो जाती है, यह खेल ज़्यादातर स्पेन और उसके पडोसी देशों में खेला जाता है, 

इस खतरनाक खेल की वजह से आज तक बहोत सारे इंसानो के साथ कई सांड भी अपनी जान गवां चुके है। 



दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
बेस जंपिंग (Base jumping)

बेस जंपिंग एक बहोत ही खतरनाक और रोमांचक खेल है, 

इस खेल में खिलाड़ी किसी ऊँची बिल्डिंग, पहाड़, या किसी टावर, से छलांग लगता है, 

कई हज़ार फिट ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद आधी दूरी तय होने पर खिलाड़ी अपना पैराशूट खोल देता है, 

जिस से खिलाड़ी आराम से ज़मीन की सतह पर लैंड हो जाता है, पर हर खिलाड़ी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती, समय पर पैराशूट न खुलने की वजह से खिलाड़ी सीधा मौत के मुंह में समां जाते हैं, 

इस खेल को कई देशों में बैन किया गया है, फिर भी खतरों के खिलाड़ी अपनी जान की परवाह न करते हुए और कानून का मज़ाक उड़ाते हुए इस खेल को खेलते है। 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
माउंटेनियरिंग (Mountaineering)

इस खेल में खिलाड़ी को किसी बर्फीली या कांटे दार पहाड़ी पर चढ़ना होता है, 

पहाड़ों पर चढ़ते समय खिलाड़ी को यह बिलकुल पता नहीं होता की आगे आने वाली किस मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, 

पहाड़ों पर चढ़ते समय पैर फिसलना या रस्सी का टूट जाना आम बात होती है लेकिन खिलाड़ी की मौत की वजह भी यही आम बातें बनती हैं, 

आधी दूरी तय करने के बाद खिलाड़ी बीच में ही फंस जाते हैं जिन्हे वहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है,

ऐसे में खिलाड़ी यह तय नहीं कर पाता है की वापस निचे उतरना है की आगे बढ़ना है, 

इन सब मुसीबतों के बाद भी mountaineering करने वालों की कोई कमी नहीं है। 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
कैल्सिओ स्टोरिको   (Calcio Storico)

कैल्सिओ स्टोरिको खेल को रग्बी, फुटबॉल, और कुश्ती को मिक्स करके बनाया गया है, 

इस खेल को बहोत कम ही लोग जानते होंगे,

लेकिन यह पुराना ग्रीक रोमन खेल है, इस खेल में कुल 27 खिलाड़ी होते हैं,

बॉल को अपने कब्ज़े में रखने के लिए खिलाड़ी आपस में भीड़ जाते हैं, 

और यही इस खेल का उसूल भी है, चाहे कुछ भी हो जाए अपने कब्ज़े से बॉल जानी नहीं चाहिए, 

खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने की वजह से कई लोगों की जाने भी जा चुकी ह। 



दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
आइस हॉकी   (Ice Hockey)

आइस हॉकी बिलकुल वही खेल है जिसे आप मैदान में खेलते हो या खेलते हुए देखते हो, 

बस इस खेल में इतना फर्क है की इसे बर्फ पर खेला जाता है, 

और यही आइस हॉकी खेल की सबसे अलग और खास बात होती है, 

आइस हॉकी खेलते समय बहोत ही तेज़ी से आगे पीछे होते है जिसकी वजह से कभी भी कोई अनहोनी होने का खतरा बना रहता है, 

सबसे ज़्यादा खतरा तो तब होता है जब इस खेल को किसी बर्फीले पहाड़ पर खेला जाता हो, 

बर्फ पर तेज़ी से आगे पीछे होते समय खिलाड़ी आपस में टकरा जाते है जिसके बाद खेल का मैदान जंग के मैदान में बदल जाता है, 

और इसी वजह से कई खिलाड़ी अपनी जान गवां बैठे है,



दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
हेली स्कीइंग (Heli Skiing)

इस खेल में खिलाड़ी हेलीकाप्टर की मदद से स्किंग करता है, 

इस खेल में हेलीकाप्टर खिलाड़ी से एक फिक्स दूरी पर होता है, 

हेलीकाप्टर की हवा की मदद से खिलाड़ी स्किंग करते हुए आगे बढ़ता है, 

बहोत सी ऐसी organization हैं जिन्हे अमेरिका ने परमिशन दे राखी हैं जिनके द्वारा इस खेल को आयोजन किया जाता है, 

वैसे तो यह खेल बाकी खेलों की तरह ज़्यादा जोखिम भरा नहीं है, 

पर अचानक से मौसम बदल जाना, बर्फ का खिसक जाना, 

या खिलाड़ी का हेलीकाप्टर की चमेट में आना यह सब खिलाड़ी की मौत का कारन होती है। 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
सर्फिंग  (Surfing)

सर्फिंग के बारे में आप सभी जानते तो होंगे।  इस खेल में खिलाड़ी अपनी सर्फिंग बोर्ड से पानी पर तैरते हुए कम से कम 20 ऊँची लहरों तक जाता है, 

इस खेल में सबसे बड़ा रिकॉर्ड 100 फिट ऊँची लहर में सर्फिंग करने का है, 

100 ऊँची लहरों में सर्फिंग करने वाले खिलाड़ी को 1 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाता है, 

इस खेल में सर्फर का बैलेंस बिगड़ जाना या थकन की वजह से पानी में डूब जाने का खतरा बना रहता है, 

कई खिलाड़ी थकान की वजह से पानी में तैर नहीं पाते और दूर तक बहते चले जाते हैं जिन्हे रेस्क्यू टीम की मदद से बचाया जाता है। 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (Mixed Martial Arts)

यह एक ऐसा खतरनाक खेल है जिसमे सभी तरह के martial arts के technics का इस्तेमाल किया गया है। 

इस खेल को जापान, ब्राज़ील, और अमेरिका जैसे देशों में बहोत पसन्द किया जाता है। 

इस खेल ने भी आज तक बहोत सारे लोगों की जान ली है, इस खेल में खिलाड़ी सामने वाले पर बड़ी बे-रहमी से हमला करते हैं,

ज़्यादा खून बहने और हड्डियों के टूट जाने की वजह से खिलाड़ियों की मौत होने का खतरा बना रहता है, 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
हर्लिंग (Hurling)

हर्लिंग  नाम के इस खेल की शुरुवात आयरलैंड से हुई थी। 

इस खेल को फुटबॉल और हॉकी की मिश्रण भी कहा जाता हैं,

इस खेल में खिलाड़ियों को सुरक्षा के नाम कोई कोई ख़ास सुविधाएँ नहीं दी जाती हैं, 

जिसकी वजह से खिलाड़ी को काफी चोटें भी आती हैं यह खेल योरोपियन देशो में बहोत ज़्यादा पसन्द किया जाता है, इस खेल में खिलाड़ी बहोत ज़्यादा ज़ख़्मी होते हैं, 


दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल 10 most dangerous games in the world
बॉक्सिंग  (Boxing)

बॉक्सिंग में लगातार चेहरे पड़ पड़ने वाले मुक्के कैद खिलाड़ियों की जान ले चुके हैं, 

इस खेल में खिलाड़ी की काबिलियत के हिसाब से उस पर पैसे भी लगाए जाते हैं, 

अगर दोनों खिलाड़ी टक्कर के हो तो कीमत भी बहोत ज़्यादा लगा दी जाती है, 

जिस वजह से यह खेल और भी हिंसक हो जाता है, जबड़ों पर लगातार पड़ने वाले मुक्के खिलाड़ी की जान भी ले लेते है। 



आपको इनमे से कौनसा खेल खेलना पसन्द है या कौनसा खेल ज़्यादा खतरनाक लगता है कमेंट में ज़रूर बताइए

जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ