जानिए Airtel कंपनी कि पूरी कहानी शुरू से आज तक, Know the full story of Airtel company from start to date,

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जानिए Airtel कंपनी कि पूरी कहानी शुरू से आज तक, Know the full story of Airtel company from start to date,

भारती एयरटेल, एक भारतीय दूरसंचार कंपनी है | 
यह फिक्स्ड लाइन सेवा तथा ब्रॉडबैंड सेवाएँ भी प्रदान करती हैं। 
यह अपनी दूरसंचार सेवाएँ एयरटेल के नाम से प्रदान करती है और इसका नेतृत्व सुनील मित्तल करते हैं। 
यह भारत के सभी २२ सर्कलों में सेवा प्रदान करती है | कंपनी विभिन्न ऑप्टिकल फाइबर से डाटा का स्थानांतरण करती है |

एयरटेल' भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी है। भारत में ग्राहकों की संख्या की दृष्टि से एयरटेल सेल्यूलर सेवा की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। 15 जनवरी 2019 को एयरटेल भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का पहला 4G नेटवर्क बना |प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार कंपनियां जैसे वोडाफ़ोन और सिंगटेल की भारती एयरटेल में आंशिक भागीदारी है।

🔷 एयरटेल कंपनी का इतिहास
७ जुलाई १९९५ को सुनील भारती मित्तल एयरटेल नींव रखी | सबसे पहले एयरटेल ने दिल्ली में सेवाएं प्रदान करना शुरू की | कुछ ही समय में एयरटेल भारत की पहली ऐसी कंपनी बनी जिसके ग्राहकों की संख्या २० लाख पार की | जुलाई २००४ में एयरटेल ने हैलोटोन सर्विस प्रारम्भ की |

🔷 एयरटेल इंडिया की सबसे खास बातएयरटेल भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी तथा ब्रॉडबैंड की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है |

🔷 एयरटेल कंपनी कि ब्रॉडबैंड सर्विस
एयरटेल भारत के शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है | वर्तमान में ये सेवा १०३ शहरों में उपलब्ध है |

🔷 एयरटेल कम्पनी की टेलीविज़न सेवा
एयरटेल ने डिजिटल टेलीविजन सेवा प्रारम्भ अक्टूबर २००८ में किया | जून २०१९ इसके १६०.२७ लाख ग्राहक थे | 

🔷 एयरटेल कंपनी कि मोबाईल सेवा
दिसम्बर २०१९ तक एयरटेल के २८,३०,३६,००० ग्राहक थे | एयरटेल २जी, ४जी तथा वॉइस कॉल सर्विस प्रदान करती है |

🔷 एयरटेल कंपनी का नेटवर्क एवं कवरेज
भारत, श्रीलंका तथा अफ्रीका के १४ देशों में एयरटेल कार्य करती है | भारत में एयरटेल देश के सभी २२ सर्किलों में कार्य करती है | एयरटेल ने हाल ही में ३जी सेवा बंद की है अब यह केवल २जी तथा ४जी नेटवर्क सेवाएं देती है |

🔷 एयरटेल कंपनी के ग्राहक आधार
➡️ ३१ दिसम्बर २०१९ तक का ग्राहक आधार इस प्रकार है 

✔️भारत                ➡️ 308,738,000
✔️दक्षिण एशिया    ➡️ 2,933,000
✔️अफ्रीका             ➡️ 107,140,000
✔️सभी।                ➡️ 418,811,000

👉 जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए 🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ