लेकिन कर्फ्यू होने के बावजूद सड़कों पर वाहनों की भीड़ दिखाई दे रही है। इनमें ज़रूरतसे ज्यादा निजी वाहनों की भीड़ भी शामिल है।
कई इलाकों और सिग्नलों पर, हमेशा की तरह अभी भी ट्रैफिक जाम एक आम समस्या बनी हुई है।
इन सब समस्याओं को देखते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने अब वाहनों की भीड़ को रोकने के लिए एक नया और अनोखा तरीका अपनाया हैै। जिसके तहत निजी वाहनों के लिए 'कलर कोड' (colour code) को लागू कर दिया गया है। इस नियम सभी वाहनों पर लागू किया गया है।
क्या है कलर कोड फॉर्मूला ?
मुंबई के पुलिस कमिश्नर श्री हेमंत नागराले ने एक वीडियो के ज़रिए संदेश जारी किया हैै, जिसमें 'कलर कोड' के कार्यान्वयन की घोषणा की गई
वीडियो संदेश में मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा है कि धारा 144 के अनुसार, केवल मुंबई की सड़कों पर विशिष्ट रंग कोड वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी।
ये तीन रंग कोड केवल अतिआवश्यक और जीवनावश्यक सामानों के परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले निजी वाहनों के लिए ही होंगे। इसके अलावा अन्य वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं दी जाएगी।
♥️ 1 : लाल रंग वाले वाहन
चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों पर लाल रंग का स्टिकर अनिवार्य होगा,
💚 2 : हरा रंग वाले वाहन
सब्जियों व भोजन को ले आने जाने वाले वाहनों पर हरा रंग का स्टिकर अनिवार्य होगा,
💛 3 : पीले रंग वाले वाहन
आवश्यक सेवा कर्मियों के वाहनों के लिए पीले रंग का स्टिकर अनिवार्य होगा।
हेमंत नागराले ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि इस नियम का गलत इस्तेमाल किया जाता है, तो धारा 419 और अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई पुलिस के जवान आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को खुद स्टिकर वितरित कर रहे हैं।
हर स्थानीय पुलिस स्टेशन में यह कोड स्टिकर जारी किए जा रहे हैं और संबंधित लोग भी यह स्टिकर पुलिस स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं। कई स्थानों पर देखा गया है की पुलिस द्वारा वाहनों को सड़क पर रोक कर उन पर स्टिकर लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में काम करने वाले लोग अब वाहन पर 'स्टिकर' लगाकर आसानी से से बाहर निकल सकते हैं।
लोग इस नियम का सख्ती से पालन करें, जिसके लिए शहर के मुख्य प्रवेश गेट पर नाकाबंदी लगा दी गई है। नाकाबंदी के दौरान अगर कोई बिना स्टिकर वाले वाहन लेकर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए
0 टिप्पणियाँ