आखिर क्यों इस पुराने कंप्यूटर की कीमत है करोड़ों रुपए ?

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आखिर क्यों इस पुराने कंप्यूटर की कीमत है करोड़ों रुपए ?

आज का समय एडवांस टेक्नोलॉजी का है। आज बाजार में एक से बढ़कर एक नए मॉडल में कंप्यूटर और मोबाइल आसानी से उपलब्ध हैं। 
इनमें तरह तरह के एडवांस फीचर होते है। 
इसी के साथ पुरानी चीजों से लोगों का लगाओ कम हो रहा है।हर कोई ज़माने के साथ चलना चाहता है सभी को नई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में ज्यादा रुचि है। आज के समय में हर कोई पुरानी चीजों को कम वैल्यू देता है। लेकिन इन सब के बावजूद एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर यह है की एक 45 साल पुराना कंप्यूटर है जो 11,00,00,000 रुपए में बिकने के लिए तैयार हैं।

इस कंप्यूटर का इतिहास
इसे 1976 में बनाया गया |
खबरों के अनुसार, कैलिफोर्निया की मशहूर कंपनी एप्पल के दिग्गज को फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा इसे बनाया गया था। 
आज कल इबे पर एप्पल फास्ट कंप्यूटर की सेल हो रही है। इस कंप्यूटर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। 
खबरों के अनुसार, मौजूदा समय में यह कंप्यूटर करीब 11 करोड रुपए (भारतीय मुद्रा) के आसपास बिकने के लिए तैयार है। दरअसल, इस कंप्यूटर को स्टीव जॉब्स ने को फाउंडर स्टीव वॉजनिएक के साथ मिलकर तैयार किया था। बताया जा रहा है कि यह 1976 में इस को बनाया गया था।


क्या है इस कम्प्यूटर की खासियत
45 साल पूरा यह कंप्यूटर आज भी अच्छी कंडीशन में है |
आमतौर पर इतने साल पुरानी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, बाइक, या गाड़ी, खराब होकर कबाड़ में पहुंच जाती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह कंप्यूटर इतने साल बाद भी चालू कंडीशन में है और पूरी तरह काम करता है।

लॉन्च के समय क्या थी कीमत
इस कम्प्यूटर की देखभाल के लिए इस कंप्यूटर को स्पेशल स्टोरेज में रखा गया था ताकि वह धूल और नमी से इस को सुरक्षित रखा जा सके | इसके मालिक ने बताया कि वो इसके दूसरे मालिक है उन्होंने इसे साल 1978 में इसके पहले मालिक से नया कंप्यूटर लेने के बाद खरीदा था। खबरों के मुताबिक इस कम्प्यूटर को कंपनी की ओर से ग्राहकों को बेचा गया यह पहला प्रोजेक्ट था। 
लॉन्च के समय इसकी कीमत 666.66 डॉलर थी।
जो आज के समय 49,692.8364 भारतीय रूपए होती है
यानी करीब 49,693 रूपए

जानकारी अच्छी लगी हो तो सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ