दुनिया में कई तरह के ज़हर पाए जाते हैं, जिनमे से आप कई ज़हर के बारे में जानते भी होंग। सायनाइड को दुनिया का सबसे खतरनाक ज़हर माना जाता है, लेकिन दुनिया में एक ज़हर ऐसा भी है जिसके सामने सायनाइड भी कुछ नहीं है।
इस ज़हर का नाम है पोलोनियम 210 (Polonium 210 )
तो आइये जानते है दुनिया के सबसे खतरनाक ज़हर पोलोनियम 210 के बारे में।
पोलोनियम 210 का सिर्फ एक ग्राम ही हज़ारों लोगों को मौत की नींद सुला सकता ह। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे खतरनाक ज़हर माना जाता है।
पोलोनियम 210 एक रेडिओ एक्टिव तत्व है, जिससे निकलने वाला रेडिएशन इंसानी शरीर के अंदरूनी हिस्सों में बड़ी तबाही मचा सकता है।
यह ज़हर डीएनए और इम्यून सिस्टम को बड़ी तेज़ी से तबाह कर सकता हैं।
मुर्दा शरीर में इस ज़हर का पता लगाना बहोत ही मुश्किल काम होता है। हमारे देश में फ़िलहाल इस ज़हर की जांच नहीं हो सकती।
किसने और कब की गई थी इसकी खोज ?
इस ज़हर की खोज मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री "मैरी क्यूरो" ने साल 1898 में की थी।मैरी क्यूरो का जन्म पोलैंड के वारसा में हुआ था, महिला होने की वजह से उन्हें एक सिमित ही शिक्षा मिल सकती थी, इसी लिए वह सबसे छुप कर अपनी आगे की पढाई करती रहीं, बाद में बड़ी बहन से मिली आर्थिक मदद के ज़रिये वह पेरिस चली गई जहाँ पर उन्होंने ने भैतिक और गणित की पढाई की। वह पेरिस विश्वविधालय की पहली महिला प्रोफेसर भी हैं,
उन्हें विज्ञानं की दुनिया में "आइसोलेशन ऑफ़ प्यारो रेडियम" के लिए रसायन शास्त्र का नोबल पुरुस्कार भी मिला है।
पोलोनियम 210 का पहला नाम "रेडियम F" था जिसे बाद में बदल दिया गया।
वैज्ञानिकों के अनुसार अगर नमक के बारीक कण जितना भी यह ज़हर किसी के शरीर में चला जाय तो पल भर में ही इंसान की मौत हो जायेगी।
अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो किसी को भी मालूम नहीं पड़ेगा की खाने में ज़हर मिला हुआ है क्यों की इसका अपना कोई स्वाद नहीं होता।
इस ज़हर की खोज करने वाली वैज्ञानिक मैरी क्यूरो की बेटी इरिन जूलियट क्यूरो ने इस ज़हर का छोटा सा कण खा ली थी जिसकी वजह से तुरंत ही उसकी मौत हो गई थी।
फिलिस्तीन के जाने माने नेता यासिर अराफात की मौत के पीछे भी इसी ज़हर को माना जाता है।
कहा जाता है की इजराइल ने किसी साजिश के तहत यासिर अराफात को यह ज़हर खिलाया था,
वैसे सभी जानते हैं की इजराइल कैसा देश है, फिलिस्तीन के लोगों ने इन्हे पनाह दी और आज इजराइल इन्ही लोगों की ज़मीन कब्ज़ा करने की हर कोशिश करता है, जिसके लिए वह मासूम बच्चों पर भी गोलियां चलाने से बाज़ नहीं आता, और घरों पर बमबारी भी कर दिया करता है, खैर इजराइल के बारे में फिर किसी पोस्ट में विस्तार से बात होगी।
यासिर अराफात की मौत के कई सालों बाद उनके शरीर को कब्र से निकला गया था। स्विज़रलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा भी किया था की यासिर अराफात के शरीर में पोलोनियम 210 के सबूत मिले हैं।
दुनिया का सबसे खतरनाक ज़हर होने की वजह से यह कहाँ और कैसे मिलता है इसकी सभी जानकारी आम नागरिकों से छुपाई गई है।
और यह होना भी चाहिए क्यों की किसी भी इंसान के पास अगर यह ज़हर होगा तो वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
ऐसी कोई भी चीज़ जो इंसानो और जानवरो को नुक्सान पहुंचा सकती है उसे आम नागरिको से दूर ही रखना चाहिए।
आप को यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके ज़रूर बताना
इस पोस्ट को सभी के साथ शेयर ज़रूर करिए
1 टिप्पणियाँ
Important information for everyone
जवाब देंहटाएं